logo

Sports : केविन पीटरसन को मिला IPL में वापसी का मौका, क्या बोले धाकड़ बल्लेबाज! 

sdrfgthjk.JPG

रांचीः
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन एक बार फिर से ख़बरों में हैं। इस बार पीटरसन अपने शानदार बल्लेबाजी के लिए चर्चा में हैं। बता दें कि ने बुधवार को ओमान में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में पीटरसन ने 38 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली। पीटरसन के इस धमाकेदार पारी ने वर्ल्ड जायंट्स को एशिया लायंस के खिलाफ बड़ी जीत दिलाई।

मैंच के बाद पीटरसन अपने ट्विटर अकांउट पर उस पारी का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो देख भारतीय क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी करने की बात कही। 

न्योते पर क्या बोले पीटरसन 
केविन पीटरसन के धमाकेदार पारी का वीडियो देख भारतीय क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने पीटरसन को लिखा, ' दोस्त आइपीएल में वापस आ जाओ।' इस पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने मजेदार जवाब दिया। पीटरसन ने वापसी पर कहा कि, ' मैं जैसे ही इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखूंगा, मैं बहुत महंगा बिकूंगा और शायद लीग में सबसे ज्यादा रन बनाउंगा। इससे सभी आधुनिक खिलाड़ी शर्मिंदा होंगे!'

 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में क्या हुआ
बात लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) की करें तो पीटरसन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर बुधवार को व‌र्ल्ड जायंट्स ने एशिया लायंस को सात विकेट से हराया। व‌र्ल्ड जायंट्स ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और एशिया लायंस 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन का स्कोर ही बना सका जिसे व‌र्ल्ड जायंट्स ने मात्र 13 ओवरों में ही हासिल कर लिया।