logo

पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया

a501.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल मे जापान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। टीम इंडिया ने जापान को 5-1 से हराया। टीम इंडिया की ओर से मनप्रीत ने 2, वहीं हरमनप्रीत, अभिषेक और अमित रोहिदास ने 1-1 गोल दागा। टीम इंडिया तीसरे क्वार्टर तक 4-0 से आगे थी। चौथे क्वार्टर में जापान ने 1 गोल किया। चौथे क्वार्टर के आखिर में हरमनप्रीत ने एक और गोल दागा।

 

एशियन गेम्स में चौथी बार जीता गोल्ड
गौरतलब है कि यह चौथा मौका है जबकि टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है। कभी हॉकी में विश्व शक्ति रहे भारत के सुनहरे दिन फिर लौटने लगे हैं। एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने उज्बेकिस्तान को पहले मुकाबले में ही 13-0 से हराया। पाकिस्तान के खिलाफ भी 12-0 से जीत दर्ज की। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतकर हॉकी में वापसी का ऐलान कर दिया था।