logo

स्पोर्ट्स : भारतीय पुरूष बैंडमिंटन टीम का गोल्ड पर कब्जा 

badminton.jpg

डेस्क:

बैंकाक में चल रही थॅामस कप प्रतियोगिता में भारतीय पुरूष बैंडमिंटन टीम ने इतिहास रचा दिया है। 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर टीम ने  गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने इंडोनेशिया को 2-0 से मात दी है। 73 में पहली बार थॉमस कप का खिताब भारतीय टीम ने जीता है।
सात्विकसाइराज और चिराग शेट्टी की शानदार वापसी 
लक्ष्य सेन की जीत के बाद अब मेंस डबल्स के मुक़ाबले में सात्विकसाइराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसन और केविन संजया सुकामुलिजो को हरा दिया है। पहले गेम में मिली हार के बाद सात्विक-चिराग ने शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशियाई जोड़ी को 18-21, 23-21, 21-19 से हरा दिया है। इसी के साथ बैंकॉक में चल रहे थॉमस कप के फ़ाइनल्स में इंडोनेशिया पर भारत को 2-0 से बढ़त हासिल कर ली।
 इससे पहले भारतीय बैडमिंटन ख़िलाड़ी लक्ष्य सेन ने विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर के ख़िलाड़ी एंथनी गिंटिंग को हराकर बढ़त हासिल की थी। उन्होंने पहले मुकाबले में गिंटिंग को हरा दिया है।
थॉमस कप का 32वां सीजन 
इस साल थॉमस कप का 32वां सीजन है। अब तक केवल पांच देश ही विजेता बन सके हैं। इंडोनेशिया थॉमस कप की सबसे सफल टीम है। अब तक 14 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। वहीं 1982 से इस टूर्नामेंट में भाग ले रही चीनी टीम ने 10 और मलेशिया ने 5 खिताब जीते हैं। जापान और डेनमार्क दोनों के पास एक-एक खिताब है। थॉमस कप हमेशा एशियाई देशों ने जीता। 2016 में डेनमार्क यह खिताब जीतने वाली पहली गैर एशियाई टीम थी।