logo

Asian Games 2023 : किसान की बेटी ने 5000 मी. दौड़ में भारत को दिलाया सोना, आखिरी सेकेंड में ऐसे पलटा खेल

parul1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
एशियन गेम्स 2023 को भारत का शानदार खेल जारी है। टीम इंडिया ने खेल के 10वें दिन अपना 14वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत की धाविका पारुल चौधरी ने इतिहास रच दिया। पारुल ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में मंगलवार (तीन अक्तूबर) को स्वर्ण पदक जीत लिया। पारुल ने 15 मिनट 14:75 सेकेंड की टाइमिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया। वह इस स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। बता दें कि पारुल ने एक दिन पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत जीतने में सफलता हासिल की थी।

अंतिम के कुछ सेकेंड में पलटा खेल
पारुल चौधरी जीत के बाद काफी खुश हैं। हाालांकि शुरुआत में वह काफी पीछे चल रही थी। लेकिन अंतिम के कुछ सेकेंड में उन्होंने अपना जोर लगाया और जापान की खिलाड़ी को पीछे छोड़ सबसे पहले 5000 मीटर रेस पूरा किया। उन्होंने 15 मिनट और 14.75 सेकेंड का समय लिया। उनकी जीत के बाद वहां मौजूद सभी लोग उन्हें बधाई देने लगे। 


पारुल के पिता करते हैं खेती
पारुल उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली है। उनका जन्म 15 अप्रैल 1995 में हुआ था। उनके पिता किसान हैं। पिता किशनपाल सिंह जिले के दौराला क्षेत्र के इकलौता गांव में किसान हैं। पारुल के चार भाई बहन हैं और वह अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी माता राजेश देवी गृहणी हैं। पारुल की बड़ी बहन भी स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरी पर हैं और पारुल का एक भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N