logo

वर्ल्ड कप 2023 : शमी-सिराज-बुमराह के तूफान में उड़ा श्रीलंका, दोहराया एशिया कप; शान से सेमीफाइनल में इंडिया

a274.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:


वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना लगातार 7वां मैच जीतकर टीम इंडिया शान से सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने श्रीलंका को 358 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन श्रीलंका अपनी पारी की पहली गेंद से ही मुकाबले में नहीं दिखा। श्रीलंका की पूरी टीम महज 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। टीम इंडिया के 7 मैचों में जीत के साथ सर्वाधिक 14 अंक हैं। भारत को अब 2 और मुकाबले खेलने हैं। भारतीय टीम अब नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी 2 लीग मैच खेलेगी। बता दें कि श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। 

 

शून्य पर आउट हुए श्रीलंका के 5 बल्लेबाज
भारतीय तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी कहें या श्रीलंकाई बल्लेबाजों का उम्मीद से ज्यादा खराब प्रदर्शन, विपक्षी टीम के 5 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। केवल एंथेलो मैथ्यूज ने दहाई का आंकड़ा छुआ। पथुम निशांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दुशान हिमंथा और दुशिथा चमीरा का खाता भी नहीं खुला। कप्तान कुशल मेंडिस महज 1 रन बना पाए। चरिथ असालंका ने भी 1 रन बनाया। 

टीम इंडिया की ओर से 3 अर्धशतक लगाया गया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान कुशल मेंडिस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा पारी की दूसरी ही गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए तो लगा कुशल मेंडिस ने सही फैसला किया है लेकिन इसके बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने 193 रन की साझेदारी कर यह भ्रम तोड़ दिया। गिल ने 92 रन बनाए तो वहीं विराट कोहली ने 88 रनों की पारी खेली। मध्य क्रम में श्रेयस अय्यर ने महज 56 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। केएल राहुल ने 21 तो वहीं आखिरी में रविंद्र जडेजा ने 35 रन बनाए।