logo

INDvsNZ : तीसरी बार कीवियों को क्लीन स्वीप करने की उम्मीद से उतरेगी भारतीय टीम, आखिरी वनडे मुकाबला आज 

rohit_nz.jpg

डेस्क:
भारत-न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबले आज खेला जाएगा। मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान (Holkar Maidan of Indore) में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम आज का मुकाबले जीत लेती है तो वनडे में नंबर-1 का तमगा हासिल कर सकती है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम वनडे इतिहास में तीसरी बार कीवियों को क्लीन स्वीप कर लेगी।


मौसम का हाल 
इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। कारण, यहां का मैदान छोटा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग चुन सकती है। रिकॉर्ड देखने से पता चलता है कि इस मैदान पर खेले गए पिछले 5 में से 3 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। 2 मैच स्कोर चेज करने वाली टीम ने जीते हैं।
कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 1 बजे होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर।