logo

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, ये रहीं मैच की हीरो

asian_game.png

द फॉलोअप डेस्क 
आज, सोमवार को हांगझोउ के पिंगफेंग क्रिकेट मैदान में खेले गये मैच में भारतीय क्रिकेट महिला टीम ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। आज का मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। मैच में भारत ने श्रीलंकाई टीम को 19 रनों से मात दी है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 117 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में श्रीलंका की टीम आठ विकेट गंवाकर 97 रन पर ही सिमट गयी। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में पहली बार खेल रही थी। और पहली ही कोशिश में भारतीय टीम ने गोल्ड हासिल कर इतिहास बना दिया है। 

शुरुआत में ही लड़खड़ाने लगी श्रीलंका की टीम 
117 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ाने लगी। तीन विकेट गिरने तक श्रीलंका की टीम महज 14 रन ही बना सकी। ये तीनों अहम विकेट भारतीय टीम की तेज गेंदबाज तितास साधु ने हासिल किये। इस मुश्किल घड़ी में श्रीलंका की हसिनी परेहा ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाये। और श्रीलंका के स्कोर को 50 रन तक ले गयीं। लेकिन उनका विकेट राजेश्वरी गायकवाड़ ने गिरा दिया। इस तरह परेरा की आक्रमक बैटिंग का अंत हो गया। परेरा ने 22 गेंदों पर कुल 25 रन बनाये। इसमें एक सिक्स औऱ चार चौके शामिल हैं।   

भारतीय टीम 

• स्मृति मंधाना
• शेफाली वर्मा
• जेमिमा रोड्रिग्स
• हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
• ऋचा घोष (डब्ल्यू)
• दीप्ति शर्मा
• देविका वैद्य
• अमनजोत कौर
• पूजा वस्त्राकर
• तितास साधु
• राजेश्वरी गायकवाड़  


श्रीलंकाई टीम 


• चमारी अथापथु (कप्तान) 

• अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू)
• विशमी गुणरत्ने
• निलाक्षी डी सिल्दा
• हासिनी परेरा
• ओशादी रणसिंघे
• इनोका रणवीरा
• कविशा दिलहारी
• उदेशिका प्रबोधनी
• सुगंधिका कुमारी
• इनोशी प्रियदर्शनी


 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N