logo

Sports : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी कमान

women_t201.jpg

डेस्क:
साल 2023 में साउथ अफ्रीका में महिला टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान  हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। वहीं टीम की उपकप्तान स्मृति मंघना को बनाया गया है। इसके साथ ही स्नेह राणा समेत 3 प्लेयर्स को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। बता दें कि इस विश्वकप की शुरुआत 10 फरवरी से होने जा रही है। पहला मैच साउथ अफ्रिका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।


शिखा पांडे की 14 महीने बाद वापसी
टी20 विश्व कप के लिए भारत की इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे 14 महीने बाद वापसी कर रही हैं। शिखा ने भारत की ओर से पिछला मैच अक्टूबर 2021 में खेला था जिसके बाद उन्हें विवादास्पद हालात में टीम से बाहर कर दिया गया था। भारतीय टीम की अगुआई हरमनप्रीत कौर करेंगी। टी20 विश्व कप के अलावा साउथ अफ्रीका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए भी टीम घोषित की गई है।

टी-20 वर्ल्ड कप  की भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋषा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजली सर्वनी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे।

रिजर्व : सब्भीनेनी मेघना, स्नेह राणा और मेघना सिंह।