logo

झारखंड की 2 बेटियों को सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए आमंत्रण

albela.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
साई सेंटर बेंगलुरु में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का 12 फरवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रीय कैंप चल रहा है। इस कैंप में पूर्व से ही झारखंड के चार महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग सामिल है। अब हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्राचार कर झारखंड के दो और हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी और अलबेला रानी टोप्पो को इस कैंप में के लिए आमंत्रित किया है।  20 मार्च से 26 मार्च तक  इनका बैंगलौर में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन करने लिए ट्रायल चलेगा। उनमें सफल होने पर इन खिलाड़ियों को कैंप किए चयनित कर दिया जाएगा।


सिमडेगा की की है रोपनी 
रोपनी कुमारी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत तुकुपानी  पंचायत के जामबाहर की रहने वाली है और वर्ष 2017 से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी है। इस वर्ष गुजरात में आयोजित नेशनल गेम में भी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है तथा पिछले माह आंध्रप्रदेश में आयोजित 13वी हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम के सदस्य थी । इसी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बदौलत इन्हें इस कैंप के ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT


खूंटी की हैं अलबेला 
अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिला के गोविंदपुर गुस्सा टोली की रहने वाली है और 2014 से ही झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी है गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स के बाद  पिछले माह आंध्रप्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम के सदस्य थी और इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम पांच मैच खेली थीं जिसमें से 3 मैचों में अलबेला रानी टोप्पो को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था। इसी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बदौलत इन्हें इस कैंप के ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है।


इन लोगों ने दी शुभकामनाएं 
सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के ट्रायल में झारखंड के दो खिलाड़ियों को आमंत्रित किए जाने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सा हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह , महासचिव विजय शकर सिंह,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,कोषाध्यक्ष असरीता लकड़ा,सीईओ रजनीस कुमार सहित  हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।