logo

69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड के मुक्केबाजों का जलवा, जीते 3 पदक

sport000000.jpg

रांची
झारखंड के युवा मुक्केबाजों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर स्थित खेलो इंडिया इनडोर स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल (बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।
यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई थी। इसमें देशभर से सैकड़ों स्कूली मुक्केबाजों ने भाग लिया, लेकिन झारखंड के खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल और फुर्तीले प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।


अंडर-17 बालक वर्ग में झारखंड के आर्यन मुखी ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं कनिष्क गोराई ने 63 किलोग्राम भारवर्ग और मोहित गोप ने 66 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों ने न केवल अपने खेल कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया बल्कि झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
झारखंड की टीम का नेतृत्व कोच अनुपम तिवारी, अनु कुमारी, मैनेजर प्रवीण यादव और हरिकेश सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान हर स्तर पर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया।
इन मुक्केबाजों की सफलता को राज्य के खेल क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। झारखंड के कई जिलों से उभर रहे युवा खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
राज्य के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुक्केबाजी जैसे खेलों में झारखंड के युवाओं की बढ़ती उपस्थिति आने वाले समय में राज्य को खेल मानचित्र पर और अधिक मजबूत बनाएगी।
 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News