logo

ताइक्वांडो के नेशनल गेम में झारखंड पुलिस के प्रवीण अख्तर को तीसरा स्थान, टूट चुके हैं पांव 

SPORT2.jpeg

रांची 
ताइक्वांडो के नेशनल गेम में झारखंड पुलिस के जवान प्रवीण अख्तर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बता दें कि अख्तर का पांव टूट चुका है, लेकिन उन्होंने कभी अपने हौसले को पस्त नहीं होने दिया। वे लगातार अभ्यास करते रहे और अंतत: नेशनल गेम में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता का आयोजन असम पुलिस की ओऱ से किया गया था।  


जमशेदपुर में तैनात हैं अख्तर 

बता दें कि ताइक्वांडो का नेशनल गेम राजस्थान में आयोजित किया गया था। इसमें झारखंड पुलिस की जवान प्रवीण अख्तर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर झारखंड राज्य का नाम रौशन किया है। प्रवीण अख्तर वर्तमान में जमशेदपुर जिला बाल में आरक्षी के पद पर पदस्थापित हैं। कुछ दिनों पहले एक दुर्घटना में उनका पांव टूट गया था। फिर भी इन्होंने अपनी हिम्मत और अपनी कला के बल पर झारखंड पुलिस ही नहीं बल्कि झारखंड का नाम देश स्तर पर ले जाने का काम किया है। 


यूपी पुलिस को प्रथम स्थान
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में यूपी पुलिस ने प्रथम स्थान और असम राइफल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। झारखंड पुलिस की ओऱ से प्रवीण अख्तर को इसके लिए हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी है। ये जानकारी रहमान खान, सहायक महामंत्री झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, झारखंड रांची ने दी है। 


 

Tags - TaekwondoNational GameSports NewsJharkhand News