logo

सीएम हेमंत से मिला खो-खो महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, 23 देशों की भागीदारी वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का रोडमैप प्रस्तुत

cm022222.jpg

रांची 
झारखंड विधानसभा में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) और कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने आगामी 9 से 14 मार्च 2026 तक रांची में आयोजित होने वाली पहली कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता से जुड़े सभी आयोजनात्मक प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि 2026 झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा, क्योंकि पहली बार राज्य किसी अंतरराष्ट्रीय खो-खो टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
यह प्रतियोगिता 23 देशों के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ आयोजित की जाएगी, जिससे झारखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल पर्यटन और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
प्रतिनिधिमंडल में कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ (KKFI) के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सचिव एम. एस. त्यागी, और महासचिव उपकार सिंह विरक शामिल थे। राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों में विधायक एवं झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव मथुरा प्रसाद महतो, संरक्षक विधायक सी. पी. सिंह, चेयरमैन संतोष प्रसाद, महासचिव नवीन कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, संयुक्त सचिव आलोक कुमार, डॉ. सुभाष साहू, रोहित कुमार सिंह, रांची जिला सचिव सुनील कुमार यादव, संयुक्त सचिव रवि मुंडा, मोनू शुक्ला, अमित कुमार यादव एवं तपन राउत मौजूद थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest