logo

झारखंड ने रणजी में बड़ौदा पर बनाई 215 रन की बढ़त, साहिल-ऋषभ की घातक गेंदबाजी से पलटा मैच

sport0000001.jpg

बड़ौदा
कोटाम्बी स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने तीसरे दिन बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में 215 रन की ठोस बढ़त हासिल कर ली। झारखंड की पहली पारी 506 रन पर सिमटी थी, जिसके जवाब में बड़ौदा की टीम 291 रन ही बना सकी। बड़ौदा की ओर से शाश्वत रावत ने 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि विष्णु सोलंकी ने 65 और मितेश पटेल ने 61 रन का योगदान दिया। झारखंड के गेंदबाजों में साहिल राज और ऋषभ राज का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा — दोनों ने चार-चार विकेट लेकर बड़ौदा की पारी को रोक दिया।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक झारखंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 10 रन बना लिए हैं। अब झारखंड की कुल बढ़त 225 रन की हो गई है। मुकाबले का चौथा और आखिरी दिन कल खेला जाएगा, जहां झारखंड अपनी बढ़त को और मजबूत करने की कोशिश करेगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News