logo

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने हरियाणा को हराकर जीता कांस्य

366.jpg

द फॉलोअप डेस्क
13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में हो रहा है। रविवार को तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेला गया। जिसमें झारखंड की महिला टीम ने अपने प्रतिद्वंदी हरियाणा को 2-1 गोल से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। झारखंड की टीम शुरू से ही हरियाणा टीम पर हावी रही।
झारखंड की रोशनी डुंगडुंग 25वें मिनट में और रेशमा सोरेंग ने 59वें मिनट में 1-1 फील्ड गोल किए। हरियाणा ने गोल करने की काफी कोशिश की। मगर हरियाणा की ओर से मैच के अंतिम मिनट के अंतिम पल में देविका सेन ने फील्ड गोल कर पाई। इस गोल से जीत का अंतर कम करने में हरियाणा टीम जीत का अंतर कम कर सकी। मैच में शानदार प्रदर्शन के क कारण अलबेला रानी टोप्पो को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

झारखंड की टीम में ये खिलाड़ी थीं शामिल

झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, सोनल मिंज, रोपनी कुमारी, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी, सम्मी बड़ा, स्मिता मिंज, दीप्ति कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम, काजल बड़ा, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग शामिल थीं। वहीं, कोच के तौर पर बिगन सोय और मैनेजर दुलारी टोपनो भी टीम के साथ आंध्र प्रदेश गई थीं।


हॉकी इंडिया के महासचिव ने किया प्रोत्साहित

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्टेडियम रविवार के मैच में हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय टीम की चयनकर्ता असुंता लकड़ा, हॉकी झारखंड के विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, अरविंद सिंह और रणधीर कुमार भी उपस्थित हुए। सभी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। झारखंड टीम के कांस्य पदक जीतने पर सभी ने पूरी टीम को बधाई दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT