logo

66वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बिहार की टीम को 5-0 से हराकर झारखंड की बेटियों ने कर दिया कमाल

Untitled12.png

द फॉलोअप डेस्क 

66वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में सिमडेगा की बेटियों ने झारखंड का परचम लहराया है। दरअसल ग्वालियर में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में झारखंड का दूसरा लीग मैच खेला जाना था। जिसमें झारखंड की नौ खिलाडियों ने बिहार की टीम को 5-0 से हराया. लगातार दूसरी जीत के बाद झारखंड की टीम अब नॉकआउट में प्रवेश कर चुकी है। बिहार की टीम के खिलाफ कुल पांच गोल दागे गए। जिसमें पहला गोल सिमडेगा की बेटी निशा मिंज ने किया। वहीं दूसरा गोल भी सिमडेगा की खिलाड़ी निशा कुमारी ने किया। जबकि तीसरा गोल खूंटी की बिनिमा धान और चौथा व पांचवा गोल खूंटी की ही बालो हीरो ने किया। टीम के जीत पर कोच दीपक कुमार मेहता, सहायक कोच राकेश रोशन तिग्गा, मैनेजर उवि सिकरियाटांड़ की शारीरिक शिक्षिका एम्मा बाड़ा, सुमित कच्छप, एचओडी बेला टोप्पो ने शुभकामनाएं दी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N