logo

INDvsNZ : भारतीय गेंदबाजों के आगे कीवी बल्लेबाज ने टेके घुटने,108 रन पर ढेर हुई पूरी टीम

ेे.jpg

डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी को 108 रन पर ही समेट दिया है। इसके साथ ही सीरीज जीतने के लिए भारतीय टीम को 109 रन बनना होगा। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए। जबकि हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज,शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। बता दें कि टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। 

पहले ओवर से बनाया दबाव

आज के मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। गेंदबाजों ने पहले ओवर से ही कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया था। एक समय तो ऐसा आया था कि कीवी का 15/5 हो गया था। बाद में ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ने 100 रनों की साझेदारी करके टीम को 108 रन तक पहुंचा। 

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर।