डेस्क:
भारत-श्रीलंका (India-Srilanka) वनडे सीरीज (ODI Series) का आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी जारी है। जहां एक तरह शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं विराट ने भी अपना 46वां वनडे शतक जड़ दिया है। विराट ने 85 गेंद पर अपना शतक पूरा किया है। इस दौरान विराट ने 10 चौके और 1 छक्का जड़ा है। कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह वनडे में दसवां शतक है। बता दें कि इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी विराट ने शतक जड़ा था।

एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।उन्होंने इस मैच से पहले 267 वनडे मैचों में 12588 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 62 रन का आंकड़ा छूते ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया। जयवर्धने 12650 रन बनाकर 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। लेकिन अब विराट ने ये जगह हासिल कर ली है। विराट ने वनडे में 12695 रन बनाए है।

मिली शानदार शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने उतरी भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 95 रनों की पारी हुई। रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया। वहीं गिल ने शानदार 116 रनों की पारी खेली। उन्हें रजिथा बोल्ड कर दिया।

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।