logo

भारी किटबैग उठाकर सुशांत को मैदान ले जाती थीं मां, अब 2.20 करोड़ में गुजरात टाइटंस के लिए IPL खेलेंगे

sushant_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL के 17वें सीजन के मिनी ऑक्शन में रांची के सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। गुजरात टाइटंस में सुशांत के शामिल होने के बाद उनके घर पर रौनक छाई है। माता-पिता काफी खुश दिखे। हर ओर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। सुशांत को बधाई देने के लिए लोग उनके घर, कैंप और स्टेडियम में आ रहे हैं। माता-पिता को भी सैकड़ों फोन कॉल आए हैं। गौरतलब है कि सुशांत मिश्रा इंडिया अंडर-19 टीम से एशिया कप और वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं। कोच सत्यम ने भी सुशांत की इस कामयाबी पर खुशी व्यक्त की है। सुशांत आईपीएल में पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े रहे हैं। 

जब ऑक्शन चल रहा था तो मां पूजा पर बैठी थी
सुशांत की मां ने कहा कि हमलोग सुबह से इंतजार में थे कि कब ऑक्शन होगा। मैं सुबह से पूजा पर बैठी थी लेकिन, अब जब हुआ है तो हम बहुत खुश है। मां ने सफर साझा करते हुए कहा कि शुरू मैं चाहती थी कि वो पढ़ाई पर ध्यान दें। बाद में जब उसका खेल के प्रति रुझान देखा तो काफी मुश्किल में उसे खेल की ओर जाने देने का फैसला किया। फैसला थोड़ा मुश्किल था लेकिन अब लगा रहा है कि जो किया सही किया। मां ने आगे बताया कि वह सुशांत का किटबैग लेकर ग्राउंड जाते थे और साथ आते भी थे। जब से शुरू किया तब से खेल रहा है कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभी और आगे खेलना है। हर ओर से लोग बधाई दे रहे हैं। अगर इसे चांस मिलेगा तो यह शानदार प्रदर्शन करके दिखाएगा। इसमें वो जुनून है। सुशांत टीम के लिए खेलता है खुद के लिए नहीं खेलता है। रोल मॉडल पर पूछे सवाल पर पिता ने कहा कि शुरू में इसने जाहीर खान को फॉलो किया। इसके बाद उसने मिचेल स्टार्क को फॉलो किया और अब जसप्रीत बुमराह को देखकर आगे बढ़ रहा है।  


 मौका मिला तो शानदार प्रदर्शन करेगा
सुशांत के पिता ने बताया कि शुरुआती दौर में इसे परिवार से उतना सपोर्ट नहीं मिला। लेकिन शुरू से यह पढ़ने और खेलने दोनों में अच्छा था। मैने शुरू में ही सोच लिया था कि इसे खेलाना भी है और पढ़ाना भी है। लेकिन दोनों चीज एकसाथ ठीक से होती नहीं है लेकिन आजतक तो इसने बैलेंस बनाकर रखा है। पढ़ाई में भी अच्छा किया है और खेल में तो कर ही रहा है। मम्मी ने काफी सपोर्ट किया है। सुशांत का गेंदबाजी पर ज्यादा प्रोकस था। मैने 2013 में उसे मैने शशिकांत पाठक के पास डाला। 2 महीने बाद ही उसकी सलेक्शन बी-डीविजन के क्रिकेट में उसने अच्छा परफॉर्मेंस किया था। इसके बाद उसका चयन जिलास्तरीय और अंडर 14 राज्यस्तीय क्रिकेट में हुआ। जब से शुरू किया तब से डिस्ट्रिक्‍ट्‌ और स्टेट खेलते आ रहा है। इसके बाद से लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत के लिए अंडर 19 एशिया कप खेला फिर वर्ल्ड कप भी खेला। गुजरात टाइटंस में शामिल होने के बाद बधाई देने के लिए लोगों का लगातार फोन आ रहा है।  गांव में रह रहे सुशांत के दादा-दादी पूरा परिवार जश्न में डूबा है। 


जब मौका मिला तब इसने खुद का साबित किया
हमलोग के लिए आज बहुत खुशी का दिन है। वैसे हमलोग का अंदाजा था कि ऑक्शन टेबल पर जब इसका नाम आएगा तो बोली लगेगी। हम सभी के लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती कि हमारे झारखंड का लड़का इस मुकाम तक पहुंचा है। कोच ने कहा कि सुशांत ने शुरू से ही खुद को साबित किया है। अपने अच्छे परफॉर्मेंस से अपनी जगह बनाई है। 2012 में इसने अंडर 14 खेला। उसी साल (2012) में इसने अंडर 16 का स्टेट खेला। इसके बाद 19 खेला फिर अंडर 19 एशिया कप खेला। इसके तुरंत बाद इनका सिलेक्शन वर्ल्ड कप के लिए हो गया। जब भी जहां भी मौका मिला हर जगह खुद को प्रूफ किया है। सुशांत के भविष्य को पूछे गए सवाल पर कोच सत्यम ने कहा कि IPL बहुत बड़ा प्लॅटफॉम है। यहां से खिलाड़ियों का भारतीय टीम में खेलने के लिए रास्ता खुलता है। सुशांत ने गुजरात से पहले बेंगलुरु, हैदराबाद के खेला है। हमें यहीं उम्मीद है कि आने वाले समय में यह सीनियर इंडिया खेले। ऑक्शन के बाद पहली बातचीत को लेकर पूछे गए सवाल पर कोच ने कहा कि पहली बातचीत फोन पर हुई। थोड़ा  इमेंशनल हो गया। अभी छोटा है। धीरे-धीरे मैच्योर होगा।