logo

कोडरमा में आयोजित होगी राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता, 20 राज्यों के 500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

01213.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के कोडरमा में 11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन होगा। तिलैया डैम में यह प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक होगा। यह जानकारी रांची विधायक सीपी सिंह ने  अपने आवास में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। इस दौरान उनके साथ भारतीय ड्रैगन बोट महासंघ के महासचिव विनोद वर्मा व अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने इस संबंध में बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर हांगकांग (चीन) में आयोजित होने वाले 19वीं एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय ड्रैगन बोट टीम का चयन किया जाएगा। इस लिहाज से तिलैया डैम में होने वाली प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है।

झारखंड के 104 खिलाड़ी लेंगे भाग
सीपी सिंह व अन्य ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तिलैया डैम  में होने वाले 11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता में देशभर के 20 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें झारखंड के कुल 104 खिलाड़ी भी हिस्सा लेने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 12 से 14 जून तक स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन तिलैया डैम में किया जाना है। इसकी तैयारी 11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 2023 के आयोजन समिति की ओर से की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttp://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT