logo

National Wushu Championship : रांची की अर्पिता सिंह और सोमेओ कुमारी ने जीता गोल्ड 

VISSU08.jpg

रांची 

रांची की कडरु निवासी अर्पिता सिंह और रातू रोड़ सोमेआ कुमारी ने झारखंड को गौरवान्वित किया है। दोनों ने  पंजाब में आयोजित 24th Sub Junior National Wushu Championship में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है। बता दें कि अर्पिता आचार्यकुलम स्कूल, टाटा रोड़, नामकूम, रांची के कक्षा -8 की छात्रा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के हर राज्य की टीमों ने भाग लिया। अर्पिता सिंह और सोमेआ कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों को पछाड़ कर ताऊलू वर्ग में यह पदक जीता है। 

अर्पिता सिंह और सोमेआ कुमारी को राष्ट्रीय चैंपियन बनने और झारखंड को गौरवान्वित करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा 50,000-50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा अर्पिता की छोटी बहन कक्षा -7 की आरोही सिंह भी टीम का हिस्सा रही। अपनी जीत का पूरा श्रेय अर्पिता ने अपने विद्यालय के स्वामी दिव्य देव , प्राचार्य सुजाता कौरा, अपने कोच दीपक गोप  और अपने माता पिता दो दिया।  अर्पिता सिंह  और सोमेआ कुमारी ने यह भी बताया की परिश्रम का कोई Shortcut नहीं होता। बता दें कि आचार्यकुलम स्कूल निरंतर शैक्षणिक एवं खेल के राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। 


 

Tags - Wushu Championship Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News