रांची की कडरु निवासी अर्पिता सिंह और रातू रोड़ सोमेआ कुमारी ने झारखंड को गौरवान्वित किया है। दोनों ने पंजाब में आयोजित 24th Sub Junior National Wushu Championship में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है।
रांची के खेल गांव में खेलो इंडिया विमेंस वुशु लीग का समापन हो गया है। जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने 13 स्वर्ण,6 रजत और 4 कांस्य के साथ पहला स्थान हासिल किया। राजस्थान की टीम दूसरे और उत्तरप्रदेश तीसरे स्थान पर रही। वहीं झारखंड चौथे स्थान पर रहा।