logo

कीर्तिमान : पृथ्वी शॉ ने रणजी में जड़ा तिहरा शतक, तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड

shaw.jpg

डेस्क:
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में इतिहास रचा है। उन्होंने इस फॉमेंट में तिहरा शतक (Triple century) जड़ा है। उन्होंने 383 बॉल पर 379 रन की महान पारी खेली। ऐसा करने वाले पृथ्वी पहले ओपनर बन गए हैं। इस अलावा यह रणजी में मुंबई के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है। वहीं यह पारी रणजी के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। बता दें कि पृथ्वी शॉ से पहले यह कारनामा बीबी निंबालकर और संजय मांजरेकर कर चुके हैं। निंबालकर ने 1948-49 के सीजन में महाराष्ट्र के लिए 443 रन की नॉटआउट पारी खेली थी।  उसके बाद 1990-91 के सीजन में संजय मांजरेकर ने मुंबई के लिए हैदराबाद के खिलाफ 377 रन की पारी खेली थी। इसके बाद आज पृथ्वी शॉ ने ऐसा किया है।


नाम किया एक अनोखा रिकॉर्ड
पृथ्वी शॉ ने अपनी इस लाजवाब पारी की बदौलत घरेलू क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक और रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ने का करिश्मा किया है। फिलहाल पिछले एक साल से पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी है।


असम के खिलाफ मारा
मुंबई और असम के बीच रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 का मैच खेला जा रहा है। मैच गुवाहाटी में हो रहा है। पहले दिन मंगलवार को मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 397 रन बनाए। जिसमें पृथ्वी ने 240 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बुधवार को पहले सेशन में ही उन्होंने 326 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया। वह 379 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 49 चौके और 4 छक्के लगाए। रणजी ट्रॉफी में यह उनका बेस्ट स्कोर भी है। इससे पहले उन्होंने 2019-20 के रणजी सीजन में बड़ौदा के खिलाफ 202 रन बनाए थे।