logo

IPL 2024 : पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

shikhar_pant.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL के 17वें सीजन का पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता है।टीम के कप्तान शिखर धवन ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे मोहाली में होगा। आज के मुकाबले में सड़क दुर्घटना से उबरकर दूसरा जन्म पाने वाले ऋषभ पंत मैदान में वापसी करने वाले हैं। बता दें कि 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में पंत घायल हुए थे। उसके बाद से वे न तो टीम इंडिया के लिए खेल पाए और न ही IPL में दिल्ली के लिए। आज वह दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं।

दोनों टीमों का आमना-सामना

पंजाब और दिल्ली के बीच IPL में अब तक 32 मुकाबले खेले गए। 16 में पंजाब और 16 में दिल्ली को जीत मिली। दोनों टीमें मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार ही आमने-सामने होंगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, जैक फ्रेजर मैगर्क/ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र (कीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या।
इम्पैक्ट- ललित कुमार।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायड़े, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (कीपर), सैम करन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट- ऋषि धवन।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86