logo

IPL 2022 : मेगा ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों पर बरसा पैसा, जानिए कौन रहा सबसे महंगा! 

4a646366-1743-479b-86c4-f5cfcc32e634.jpg

रांची: 
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन फरवरी में होने वाला है। मेगा ऑक्शन के पहले नियम के अनुसार पुरानी 8 टीमों ने अधिकतर 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। साथ ही दोनों नई टीमों ने अपने ड्राफ्ट में कुछ खिलाड़ियों को शामिल किया है। अहमदाबाद ने मेगा ऑक्शन से पहले जारी ड्रॉफ्ट में हार्दिक पंड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा है। लखनऊ ने केएल राहुल, मार्कस स्टॉइनिस और रवि बिश्नोई को शामिल किया। इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने पैसों की जैसी बारिश की है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने बड़ी रकम लुटाई है। 


क्या थी खिलाड़ियों की पिछली सैलरी!
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग-2022 के कई खिलाड़ियों की सैलरी पिछली बार से कहीं ज्यादा है। आपको बता दें कि अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या और राशिद खान को 15-15 करोड़ में वहीं शुभमन गिल को 8 करोड़ की सैलरी पर अपनी टीम में शामिल किया है। लखनऊ ने केएल राहुल को 17 करोड़, मार्कस स्टॉइनिस को 9 करोड़ और स्पिनर रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। 17 करोड़ की सैलरी के साथ केएल राहुल मेगा ऑक्शन के पहले ही सबसे महंगे खिलाडी बन गए हैं। इससे पहले 16 करोड़ की राशि के साथ रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत टॉप पर खड़े थे।

सैलरी में हुआ है कितना इजाफा
मेगा ऑक्शन के पहले 17 करोड़ के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने केएल राहुल की पंजाब की कप्तानी करने के दौरान सैलरी 11 करोड़ थी। इसका मतलब उनकी सैलरी में 6 करोड़ का इजाफा हुआ है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की  सैलरी में 4 करोड़ का इजाफा हुआ है। राशिद खान की सैलरी में 6 करोड़ का, मार्कस स्टॉइनिस की सैलरी में तो दोगुना यानी 4.2 करोड़ की बढ़त हुई है। शुभमान गिल की सैलरी में भी हैरान करने वाला इजाफा हुआ है। इसमें 6.2 करोड़ का इजाफा हुआ है। शुभमन गिल को कोलकाता ने 1.8 करोड़ में शामिल किया था। अब वेअहमदाबाद के साथ खेलते नजर आयेंगे।