द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
झारखंड टी20 लीग में पहला मैच रांची टाइटंस ने जीत लिया है। रांची ने छोटानागपुर रॉयल्सस को 5 रन से हरा दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी यह मुकाबला देखने आए। छोटानागपुर रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रांची टाइटंस ने राजदीप के 40, युवराज कुमार के 38, सत्या के 25 और शिखर के महज 12 गेंदों पर खेली गई 23 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। छोटानागपुर रॉयल्स को 156 रनों का लक्ष्य मिला था।

ऋत्विक ने शानदार गेंदबाजी की
छोटानागपुर रॉयल्स के लिए ऋत्विक ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर के अपने स्पैल में महज 17 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया। सोनू को 2 विकेट मिला जबकि चंदन और सुप्रियो ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया। अपनी गेंदबाजी से सबसे ज्यादा ऋत्विक ने प्रभावित किया।

युवराज का ऑलराउंडर प्रदर्शन
रांची टाइटंस के दिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई छोटानागपुर रॉयल्स की टीम पूरे 20 ओवर खेली, लेकिन 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। छोटानागपुर के लिए विराट सिंह ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। इसके बाद टीमका किसी बल्लेबाज सबसे ज्यादा स्कोर महज 21 रन ही रहा। रांची के प्रिंस ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 बैटर्स को आउट किया। हालांकि, राजनदीप सबसे किफायती रहे जिन्होंने 4 ओवर में महज 17 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को आउट भी किया। युवराज कुमार ने बल्ले से 38 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी हासिल किया। जतिन को 1 विकेट मिला।