logo

Rishabh Pant Health Update : पंत को एयरलिफ्ट कर लाया गया मुबंई, घुटने की होगी सर्जरी

mumbai_shift.jpg

डेस्क:
कार एक्सीडेंट में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को आज मुबंई शिफ्ट किया गया। उन्हें देहरादून से एयरलिफ्ट कर मुबंई लाया गया। यहां कोकिलाबेन अस्पताल में उनका आगे का इलाज होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बयान जारी कर कहा है कि अस्पताल के स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड ऑर्थोस्कोपी हेड डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में पंत का ट्रीटमेंट होगा।


घुटने के लिगामेंट की होगी सर्जरी
BCCI ने यह भी बताया है कि पंत के घुटने के लिगामेंट की सर्जरी की जाएगी। पंत की रिकवरी और इसके बाद रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पर बोर्ड की टीम नजर रखेगी। 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद से पंत को पहले रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया गया। इसके बाद से उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था।


30 दिसंबर को हुआ था एक्सीडेंट
एक्सीडेंट में पंत के सिर,पैर,घुटने,टखने में काफी चोटें आई है। फिलहाल उनका इलाज देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके जल्दी ठीक होने के लिए फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। DDCA के निदेशक श्याम शर्मा ने बुधवार सुबह ANI को बताया कि पंत के आगे के इलाज के लिए आज मुबंई के स्थानांतरित किया जाएगा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद उनकी कार सड़क पर कई पलटियां खाकर करीब 300 मीटर पर घिसटी थी। हादसे के वक्त वहां से हरियाणा रोडवेज की बस गुजर रही थी। उसके ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और ऋषभ पंत को बचा लिया।