logo

Rishabh Pant Health Update : बेहतर इलाज के लिए आज किया जाएगा मुबंई शिफ्ट- DDCA

pant.jpg

डेस्क:
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट हुई थी। जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। उनके सिर,पैर,घुटने,टखने में काफी चोटें आई है। फिलहाल उनका इलाज देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनके जल्दी ठीक होने के लिए फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच उनके हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पंत को इलाज के लिए आज (4 दिसंबर) को मुबंई शिफ्ट किया जा रहा है।


आगे के इलाज अब मुबंई में
DDCA के निदेशक श्याम शर्मा ने ANI को बताया कि पंत के आगे के इलाज के लिए आज मुबंई के स्थानांतरित किया जाएगे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद उनकी कार सड़क पर कई पलटियां खाकर करीब 300 मीटर पर घिसटी थी। हादसे के वक्त वहां से हरियाणा रोडवेज की बस गुजर रही थी। उसके ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और ऋषभ पंत को बचा लिया।


पीएम ने की थी पंत की मां से बात
पंत के कार एक्सीडेंट के बाद पीएम ने उनकी बात से बात की थी। उन्होंने मां की बेटे की सेहत का हाल जाना। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर मिलने उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके साथ ही बीसीसीआई ने पंत को हर संभव मदद देने की बात कही है। सचिव जय शाह ने कहा था कि हम उनकी निगरानी कर रहे हैं। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे की उनके इलाज में कोई कमी न आए।