logo

IPL 2024 : मैदान पर उतरते ही रोहित के नाम हो जाएगा ये कीर्तिमान; ऐसा MI में और कोई नहीं

rohit_sharma_MI.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL के 17वें सीजन का आठवां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। आज का मैच IPL के सफल कप्तानों में एक मानें जाने वाले रोहित शर्मा के लिए काफी खास होगा। दरअसल, आज रोहित अपने फ्रेंचाइजी के लिए लीग का 200वां मुकाबला खेलेंगे। मुबंई की टीम से यह कारनामा करने वाले हिटमैन पहले खिलाड़ी होंगे। 


ऐतिहासिक रिकॉर्ड से एक कदम दूर रोहित 
रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए साल 2011 से खेल रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अभी तक 199 मैच खेले हैं। साल 2013 में रोहित को टीम की कमान सौंपी गई। बतौर कप्तान रोहित ने अपनी टीम को पांच बार कप दिलाई है। हालांकि 2024 में उनकी कप्तानी छीन गई। वहीं एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई के लिए हिटमैन ने 34 फिफ्टी और एक शतकीय पारी खेली है। इस लंबे और यादगार सफर में उन्होंने 129.86 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। रोहित का आईपीएल में मुंबई के लिए सर्वाधिक स्कोर 109 रन है और ये पारी उन्होंने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली थी।


MI के लिए हिटमैन ने बनाए 5,084 रन  
रोहित ने 199 मैचों में MI के लिए 5,084 रन बनाए हैं। जिससे फ्रेंचाइजी के सर्वकालिक सर्वाधिक रन स्कोर के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हो गई है।  इसके अलावा अपने शानदार आईपीएल करियर में उन्होंने एक शतक और 35 फिफ्टी ठोकी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाने वाला ये मुकाबला ना सिर्फ रोहित बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए भी अहम होने वाला है। दरअसल, MI इस मैच से अपनी पहली जीत तलाशेगी, जबकि SRH भी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - IPLIPL 2024Rohit sharmaBCCI