डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच 3 मैचों के वनडे सीरीज दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच दोपहर 1.30 बजे रायपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज जीतने में होगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम आज मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने की कोशिश करेगी। यदि भारतीय टीम यह मुकाबला जीत लेती है। तो वह लगातार छठा वनडे मैच जीतेगी। बता दें कि पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया था।

नजर पहले मैच पर
पहले मैच की बात करें तो भारत की ओर से शुभमन गिल ने 208 रनों की शानदार पारी खेली। उनके पारी के बदोलत ही भारत ने कीवी को 338 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी की टीम 349 रन पर ही ढेर हो गई थी।
कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 1 बजे होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
मौसम का हाल
बारिश की आशंका नहीं है। रायपुर का तापमान 17 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रायपुर का वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहली बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी कर रहा है। यह कुछ समय पहले ही तैयार हुआ है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर।