डेस्क:
भारत और श्रीलंका (India and Sri Lanka) के बीच 3 मैचों का T20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाना है। मुकाबला आज शाम 7 बजे से पुणे में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले में जीत दर्ज करने 1-0 से सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। आज के मैच को भारतीय टीम जीत कर सीरीज अपने कब्जे में करने के उम्मीद से उतरेगी। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को एक झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर–बैटर संजू सैमसन के दूसरा टी-20 नहीं खेलेंगे।

BCCI मेडिकल टीम ने नहीं खेलने की सलाह दी
बता दें कि पहले मैच में फील्डिंग करने के दौरान सैमसन चोटिल हो गए थे। मैच के बाद उनके पैर में सूजन आ गई। सूजन का स्कैन कराया गया। स्कैन रिपोर्ट सामने आने के बाद BCCI मेडिकल टीम ने उन्हें टी-20 सीरीज नहीं खेलने की सलाह दी। जिसके बाद वह मुबंई निकल गए। सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें सीरीज से बाहर कर विदर्भ के जीतेश शर्मा को स्क्वॉड में शामिल किया। सैमसन की जगह ऋतुराज गायकवाड़ या राहुल त्रिपाठी को मौका मिल सकता है।
कब और कहां देखें मुकाबला
मुकाबला शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। भारत बनाम श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल/अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।