डेस्क:
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों के वनडे सीरीज (ODI Series) से पहले भारतीय टीम के बड़ा झटका लगा है। टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर (shreyas iyer) पीठ में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार को टीम में चुना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को पहला वनडे बुधवार को हैदराबाद में खेलना है।

राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी जाएंगे अय्यर
बीसीसीआई के मुताबिक टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। आगे के आकलन और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी जाएंगे। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने रजत पाटीदार को अय्यर का स्थान पर लिया है। बता दें कि अय्यर को श्रीलंका सीरीज के तीन वनडे मुकाबला खेलने का मौका मिला।
UPDATE - Team India batter Shreyas Iyer has been ruled out of the upcoming 3-match ODI series against New Zealand due to a back injury.
— BCCI (@BCCI) January 17, 2023
Rajat Patidar has been named as his replacement.
More details here - https://t.co/87CTKpdFZ3 #INDvNZ pic.twitter.com/JPZ9dzNiB6
न्यूजीलैंड के खिलाफ3 वनडे मैच खेलेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18, 21 और 24 जनवरी को 3 वनडे मैच खेलने हैं। वनडे सीरीज के बाद 27 जनवरी से टी-20 सीरीज भी शुरू होगी। 29 जनवरी को दूसरे टी-20 के बाद एक फरवरी को तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। श्रेयस न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।