डेस्क:
भारतीय टीम के युवा ऑपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) की धमाकेदार पारी जारी है। भारत- न्यूजीलैंड के वनडे सीरीज के पहले मैच में गिल ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगा दिया है। यह उनका वनडे करियर का लगातार दूसरा शतक है। इसके साथ ही गिल ने एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। वे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए (Became an Indian to score fastest 1000 runs) हैं। गिल ने 19 वनडे में 19 पारियों में यह कारनामा किया है। उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि विराट ने 27 मैचों की 24 पारियों में और धवन ने 24 मैचों की 24 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

14 चौके और 2 छक्के में पूरा किया शतक
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभी भी138 रन बनाकर क्रिज पर डटे हैं। गिल ने 87 गेंदों में तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए अपना शतक पूरा किया है। शतक मारने के लिए गिल ने 14 चौके और 2 छक्के उड़ाए। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे में 97 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए शानदार 114 रनों की पारी खेली थी।