रांची:
राजधानी रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में 2-2 बदलाव किए गए हैं। जहां साउथ अफ्रीका की ओर से टीम टेंबा बावुमा और तबरेज शम्सी आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड और रवि बिश्नोई की जगह वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को मौका दिया गया है।

कुछ इलाकों में धारा 144 लगाई गई
आज के मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच को लेकर JSCA स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा को लेकर भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। वहीं मैच को देखते हुए कुछ इलाकों में धारा 144 लगाई गई है।

भारत की प्लेइंग-11
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दूल ठाकुर, शाहबाज अहमद, आवेश खान, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11
क्विंटन डिकॉक, यानेमन मलान, रेजा हेन्ड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा,ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी