logo

INDvs SL ODI Series : 215 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम, कुलदीप-सिराज ने झटके 3-3 विकेट

india6.jpg

डेस्क:
भारत-श्रीलंका (India-Srilanka) वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 39.4ओवर में 215 रन पर ढेर हो गई।


कुलदीप यादव 3 विकेट झटके
श्रीलंका ने ओर से चमिका करुणारत्ने 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमरान मलिक ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। इससे पहले वनिंदु हसरंगा (21 रन), चरिथ असलंका (15 रन), कप्तान दसुन शनाका (2 रन), डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50 रन), धनंजय डी सिल्वा (शून्य), कुसल मेंडिस (34 रन) और अविष्का फर्नांडो (20 रन) आउट हुए। वहीं भारत की ओर से कुलदीप और सिराज ने 3-3 विकेट झटके। जबकि उमरान मलिक को दो सफलताएं मिलीं। अक्षर पटेल के हिस्से भी एक विकेट आए।