logo

INDvsSL : दूसरा टेस्ट 238 रनों से जीती टीम इंडिया, T20 के बाद यहां भी श्रीलंका को किया क्लीन स्विप

INDVSSL21.jpg

डेस्क: 

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतकर क्लीन स्विप कर दिया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 238 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ ये मुकाबला तीसरे दिन ही जीत लिया। इससे पहले टी-20 श्रृंखला में भी टीम इंडिया ने श्रीलंका को क्लीन स्विप किया था। 

टीम इंडिया ने दिया था 446 रन का लक्ष्य 
टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 446 रनों का लक्ष्य दिया था। मैच में तीन दिन का खेल बाकी था लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला नहीं कर पाए। अकेले दिमुथ करूणारत्ने ने ही टिक कर खेलने का जज्बा दिखाया। दिमुथ ने 172 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। ये टेस्ट क्रिकेट में दिमुथ का 14वां शतक था। दिमुथ के अलावा केवल कुशल मेंडिस ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 54 रन बनाये। इसके अलावा सभी श्रीलंकाई बल्लेबाज धराशायी हो गए। 

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने काफी निराश किया
श्रीलंका के 2 बल्लेबाज 2 रन, 2 बल्लेबाज 1 रन और 2 बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुये। इनके अलावा तीसरा हाइएस्ट स्कोर निरोशन डिकेवेला का रहना जिन्होंने 12 रन बनाये। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहले पारी में 252 रन बनाये थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी महज 109 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 303 रन बनाया। इस आधार पर टीम इंडिया को 446 रनों की बढ़त हासिल हुई जिसे श्रीलंका चेज नहीं कर पाया। 

श्रेयस अय्यर ने दोनों पारियों में लगाई फिफ्टी
टीम इंडिया के लिए श्रीलंका की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। अक्षर पटेल ने 2 और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने संयुक्त रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर पहले टेस्ट में शतक से चुके लेकिन उन्होंने दोनों ही पारियों में शानदार अर्धशतक लगाया। दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने महज 31 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाये।