logo

INDvs NZ : रांची में होने वाले मैच की टिकटों की ब्रिकी इस दिन से होगी शुरू, जानें कितना है कीमत

jsca7.jpg

रांची:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी 2023 को JSCA स्टेडियम में मैच होने वाला है। इसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है। स्टेडियम के प्रबंधन टीम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। जेएससीए ने मैच के टिकटों की कीमत जारी कर दी है। क्रिकेट के दीवानों को इस मैच का लुफ्त उठाने के लिए कम से कम 1 हजार खर्च करना होगा। मतलब टिकट की न्यूनतम कीमत 1 हजार रुपये है। वहीं अधिकतम कीमत 10 हजार रुपये है। टिकट की बिक्री 24 से 26 जनवरी तक होगी। हमेशा की तरह वेस्ट गेट की तरफ टिकट की बिक्री की व्यवस्था की जा रही है।


JSCA के सचिव ने दी जानकारी
शनिवार को जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 24 से 26 जनवरी तक स्टेडियम के वेस्ट गेट के समय टिकट काउंटर में टिकट की बिक्री होगी। वहीं JSCA के सदस्य के लिए कंप्लीमेंट्री पास और टिकट की बिक्री 23 जनवरी को एमएस धोनी पवेलियन में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 22 जनवरी को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में पास और टिकट बांटे जाएंगे।

टिकट के रेट की बात करें तो-
 wing-A लोअर टियर के लिए 1300 रुपये 
wing-A अपर टियर के लिए 1000 रुपये
 wing-B लोअर टियर के लिए 1800 रुपये 
wing-B अपर टियर के लिए 1400 रुपये 
Wing-C लोअर टियर के लिए 1300 रुपये
Wing-C अपर टियर के लिए 1000 रुपये 
Wing-D लोअर टियर के लिए 1700 रुपये 
Wing-D अपर टियर के लिए 1600 रुपये

टिकट के लिए पांच कैटेगरी
इतने के अलावा टिकट के लिए पांच कैटेगरी बनाया गया है। जिसमें हॉस्पिटैलिटी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अमिताभ चौधरी पवेलियन ने प्रिमियर टेरिस के लिए टिकट के लिए 2200 देने होंगे। वहीं प्रेसिडेंट इन-क्लोजर के लिए 10 हजार रुपय का भुगतान करने होगा। वहीं हॉस्पिटैलिटी बॉक्स के लिए प्रति टिकट 5500 रुपय लगेगा। कॉरपोरेट बॉक्स की कीमत 4500 रुपय रखी गई है। कॉरपोरेट लाउंज के लिए 8000 हजार देना होगा। वहीं एमएस धोनी पवेलियन में लग्जरी पार्लर ईस्ट की एक टिकट के बदले 6 हजार खर्च करने होंगे।