logo

IPL 2022 : पहली बार आमने-सामने होंगे पुराने यार..GT और MI के बीच खेला जाएगा आज का मैच 

HARDKI.jpg

डेस्क:
IPL 2022 अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। आज सीजन का 51वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की बात करें तो वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है वहीं मुंबई की टीम इस सीजन में एक मैच जीतकर आखिरी स्थान पर है। 


पहली बार आमने-सामने होगा दोनों टीम
हालांकि, अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) से सीजन का अपना दूसरा गेम हारने के बाद गुजरात टाइटंस (GT) शुक्रवार को जीतने की उम्मीद से उतरगा। जबकि, रोहित शर्मा की (MI) ने अपने आखिरी गेम में राजस्थान रॉयल्स (RR) को पांच विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें तो, दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में एक-दूसरे का सामना नहीं किया है और यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें भिड़ेंगी। 


मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर 
रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। गुजरात टाइटंस इस मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनना चाहेगी।