द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
इंडियन प्रीमियर लीग-2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्यवंशी अब आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 12 छक्के लगाए। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने से पहले सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों पर 334.48 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए। उन्होंने 12 छक्के लगाए और 5 चौके जड़े। वैभव सूर्यवंशी की इस पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयलस ने 9वें ओवर में ही 125 रन बना डाले।

वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में 60 से ज्यादा छक्का लगाया
वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल के किसी एक सीजन में 60 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा है। उन्होंने न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में इस मैच में 16 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी। यह 5वीं बार है जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 20 से कम गेंदे खेलकर अर्धशतक बनाया है। प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने के मामले में वह सुरेश रैना के साथ संयुक्त पोजिशन पर हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल-2014 में 16 गेंदों पर फिफ्टी लगाी थी।

पैट कमिंस के ओवर में छक्कों का हैट्रिक लगाया
वैभव सूर्यवंशी ने आज के मुकाबले में पैट कमिंस जैसे गेंदबाज को हैट्रिक छक्का लगाया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दुनिया के टॉप के गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी पारियां खेली हैं। गौरतलब है कि इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उनका फैसला तब गलत साबित होता हुआ दिखा जब यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने 9वें ओवर में ही 125 रन की पार्टनरशिप कर दी।