द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 15 गगनचुंबी छक्का लगाया। उन्होंने 4 चौके भी जड़े। इससे पहले इसी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 8 छक्कों की मदद से केवल 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी केवल 15 साल के हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

यूएई के खिलाफ किया कारनामा
गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स -2026 के तीसरे लीग मैच में यूएई के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक लगाने का कारनामा किया है। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इससे पहले नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा था। लगता है कि उन्होंने पिछले 2 मैचों की नाकामियों की सारी कसर यूएई के खिलाफ इस मुकाबले में निकाल दिया। गौरतलब है कि टीम इंडिया-ए इस मुकाबले में यूएई के दिए 249 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी 40 गेंदों पर 151 रन बना चुके थे। वह इस दौरान 20 छक्के लगा चुके थे।