logo

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का जर्सी नंबर-3 होगा, युवा खिलाड़ी बोले- अहसासों को शब्द देना मुश्किल

a1292.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

सीनियर भारतीय क्रिेकट टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने जा रहे वैभव सूर्यवंशी को बीसीसीआई ने जर्सी नंबर-3 अलॉट किया है। वैभव सूर्यवंशी ने बोर्ड द्वारा जारी एक वीडियो में जर्सी नंबर अलॉट किए जाने और इंडिया  डेब्यू को लेकर अपना अहसास बयान किया है। वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि इस अहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।  इसी चीज के लिए मैंने पहली बार बल्ला पकड़ा था और मैदान में पहली बार प्रैक्टिस के लिए गया था। वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि यह सपने जैसा ही है।

उन्होंने कहा कि जब आप कोई चीज सोचते नहीं हो और अचानक आपके साथ वह होता है तो प्रतिक्रिया देना मुश्किल होता है। वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि जर्सी देखते ही मैं बहुत खुश हो गया। मैं कुछ बोल नहीं पाया। यह सपना जैसा लगता है। 

 

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम में मिली जगह
गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स वाली टीम में भी चुना गया है। श्रीलंका के खिलाफ हालिया ट्राई सीरीज में फाइनल मैच में उन्होंने 29 गेंदों पर 94 रन बनाकर अपनी धाक दिखाई। इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के हालिया सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 237.42 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक छक्कों  का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने सीजन के अंत में सर्वाधिक रन बनाने के लिए पर्पल कैप के अलावा सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी जीता।

इसी प्रदर्शन का नतीजा है कि वैभव सूर्यवंशी को पहले श्रीलंका में ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए में शामिल किया गया और फिर सीनियर पुरुष टीम में चुना गया। 

वैभव सूर्यवंशी से पहले सुरेश रैना को मिला था नंबर
वैभव सूर्यवंशी को जर्सी नंबर 3 अलॉट किया गया है। सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम में पहले यह नंबर सुरैश रैना का हुआ करता था। दिलचस्प है कि सुरेश रैना भी बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। यदि 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो वह भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। दरअसल, इससे पहले महिला टीम में शेफाली वर्मा 15 साल की उम्र में डेब्यू कर चुकी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। 

Tags - Vaibhav SuryawanshiIndian Cricket TeamBCCIJersey No 3Sports News