logo

राजस्थान की हार से टूटा वैभव सूर्यवंशी का दिल, डगआउट में बैठकर खूब रोए; VIDEO वायरल

a685.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स की टीम की हार से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दिल टूट गया। उनकी 47 गेंदों पर 96 रन की पारी की बदौलत राजस्थान ने गुजरात को 215 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए।  गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट शेष रहते यह मुकाबला जीत लिया। वैभव के 96 रन पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का शतक भारी पड़ा और उनकी टीम तीसरी बार लीग के फाइनल में पहुंची। इस हार से वैभव सूर्यवंशी का दिल टूट गया।

गौरतलब है कि मैच में वैभव सूर्यवंशी के अलावा टॉप ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। कप्तान रियान पराग, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरैल बल्ले से नाकाम रहे। ड्वेन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर राजस्थान को 200 के पार पहुंचाया। हालांकि, यह नाकाफी साबित हुआ। 

 

पूरे सीजन में बैटिंग से डॉमिनेट किया
गौरतलब है कि महज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में अपनी बैटिंग से गेंदबाजों पर डॉमिनेट किया। उन्होंने सीजन में 15 मैच खेलकर कुल 776 रन बनाए और अभी ऑरेंज कैप उनके पास है। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महज 23 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया। वैभव सूर्यवंशी ने सीजन में कुल 72 छक्के लगाए जो आईपीएल में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले क्रिस गेल ने एक सीजन में सर्वाधिक 59 छक्के लगाए थे। इतनी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद टीम के फाइनल में नहीं जा पाने से वैभव सूर्यवंशी का दिल टूट गया और वह रोने लगे। इससे पहले वह आउट होने पर भी निराश हुए थे। 

व्हाइट बॉल फॉर्मेट में शामिल करने की उठी मांग
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में व्हाइट बॉल फॉर्मेट में शामिल करने की मांग उठने लगी है। वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को टी20 और वनडे टीम में शामिल किया जाना चाहिए। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अब सीनियर लेवल पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। 


 

Tags - Vaibhav SuryawanshiIPL 2026Rajasthan RoyalsCricket