logo

वैभव सूर्यवंशी के भाई ने भी लगाया शतक, 103 रन बनाए; जड़ा 20 चौका

a5115.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने शतक लगाया है। उन्होंने एक प्रैक्टिस मैच में महज 87 गेंदों  पर 103 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी में आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 20 चौके और 1 छक्का लगाया। यह एक वनडे प्रैक्टिस मुकाबला था। आशीर्वाद सूर्यवंशी ने क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए यह सैकड़ा जड़ा है। वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने मैच का स्कोरकार्ड और आशीर्वाद सूर्यवंशी की तस्वीर शेयर करते  हुए लिखा है कि मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया। आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में शामिल
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर  लीग में महज 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया का हिस्सा है। बीसीसीआई ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में भी शामिल  किया है। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के हालिया सीजन में सर्वाधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कप का खिताब जीता है।

 

2 साल में तैयार होंगे आशीर्वाद सूर्यवंशी
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा था कि मेरा छोटा बेटा भी क्रिकेट खेलता है, लेकिन वह अभी वैभव जितना बेहतर नहीं है। सबका लाडला है तो अनुशासन में रखना थोड़ा कठिन  होता है, लेकिन मुझे यकीन है कि आने वाले समय में वह भी बेहतर करेगी। संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि वह  2 साल में आशीर्वाद सूर्यवंशी को भी बड़े प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर लेंगे।

गौरतलब है कि चूंकि वैभव सूर्यवंशी अभी महज 15 साल के हैं तो बीसीसीआई ने उनके माता-पिता को उनके साथ भेजने का फैसला किया है। 

Tags - Vaibhav SuryawanshiAshirwad SuryawanshiSanjeev SuryawanshiCricketSports News