logo

CSK की कप्तानी छोड़ने पर बोले इरफान पठान, क्रिकेट की आकाशगंगा में धोनी एक...

 CSK की कप्तानी छोड़ने पर बोले इरफान पठान, क्रिकेट की आकाशगंगा में धोनी एक...

द फॉलोअप डेस्क
महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी है। उनके कप्तानी छोड़ने पर क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि क्रिकेट की लगातार बढ़ती आकाशगंगा में, CSK के कप्तान के रूप में एमएस धोनी की विरासत एक सुपरनोवा की तरह चमकती है, जो अद्वितीय प्रतिभा और आकर्षण के साथ फ्रेंचाइजी के लिए रास्ता रोशन करती है। उनके नेतृत्व को आने वाले दशकों तक याद किया जाएगा। इसके साथ ही इरफान ने सीएसके के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी है।


साल 2022 में भी छोड़ी थी कप्तानी
IPL 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे।इस बात की जानकारी IPL के सोशल मीडिया हैंडल से दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले साल 2022 में भी धोनी ने अपनी जगह जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। उस सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दिया था जिसके बाद टीम की कमान वापस से धोनी के पास आई थी। इसके बाद 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी लीडरशिप में 5वीं बार चैंपियन बनाया। अब एक बार फिर से धोनी ने कप्तानी छोड़ी है और गायकवाड़ को टीम की कमान दी है। 


माही की कप्तानी में टीम ने 5 टाइटल टीम ने जीते
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से CSK की कप्तान के रूप में रहे हैं। माही की कप्तानी में टीम ने कुल 226 मैच खेले हैं। जिनमें से 133 में जीत हासिल की है। वहीं 91 मैचों हार का सामने टीम ने किया है। 2 मुकाबले नो रिजल्ट रहे। वहीं माही की कप्तानी में टीम ने 5 टाइटल अपने नाम किया है। 10 बार फाइनल में पहुंची है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86