logo

आज से पहली बार शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग, इन दोनों टीमों के बीच होगा मुकाबला 

womens_ipl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL)  का आगाज आज से होने वाला है। शाम 7.30 बजे इस लीग के पहले सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium, Mumbai) में खेला जाएगा। उससे पहले शाम 5.30 बजे से ओपनिंग सेरेमनी भी शुरू होगी। ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड स्टार्स परफॉर्म करते नजर आएंगे।


कृति सेनन और कियारा आडवाणी करेंगी परफॉर्म
WPL का यह पहला ही सीजन है। सीजन के पहले मैच से पहले करीब एक से डेढ़ घंटे की ओपनिंग सेरेमनी होगी। सेरेमनी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और कियारा आडवाणी परफॉर्म करते नजर आएंगी। हिप-हॉप सिंगर एपी ढिल्लों भी परफॉर्म करेंगे। इनके अलावा WPL का एंथम 'ये तो बस शुरुआत है' का ट्रेलर रीलीज हो चुका है। शंकर महादेवन, हर्शदीप कौर और नीति मोहन समेत 6 सिंगर ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ही पूरा एंथम रिलीज करेंगे।
कब और कहां देखें मैच?
महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार वॉयकॉम-18 के पास है। इसलिए इन सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 1 और स्पोर्ट्स-18 1 HD चैनल्स पर किया जाएगा। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी।

मुंबई इंडियंस वीमेंस टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली सीवर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, एमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायन, हीदर ग्राहम, इसाबेले वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुज्जर, हुमैरा क़ाज़ी, जिनतिमानी कलिता, नीलम बिष्ट, साइका इशाक़, सोनम यादव
गुजरात जायंट्स वीमेंस टीम 
बेथ मूनी (कप्तान), स्ने्ह राणा (उपकप्तान) एश्ले  गार्डनर, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, किम गार्थ, शब्बीपनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील