logo

टेस्ट मैचों में यशस्वी का अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

yashwai_celebrate.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। यशस्वी ने अपने शानदार बल्लबाजी के दम पर एक बार फिर दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने 232 गेंद में 14 चौके और 10 छक्के की मदद से अपना 200 रन पूरा किया है। मैच की बात करें तो यशस्वी ने नाबाद 214 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 236 गेंद में 14 चौके और 12 छक्के लगाए।  उनका स्ट्राइक रेट 86.58 रहा। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए है। यशस्वी टेस्ट में दो दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले वीनू माकंड और विराट कोहली ने ये कारनामा किया था। इसके अलावा लगातार दो टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक जड़ने वाले वे भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं, क्योंकि विनोद कांबली ने 1992/93 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे।

छक्कों का विश्व रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक विश्व रिकॉर्ड भी बनाने में सफल हुए हैं। वे एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे अब तक तीन मैचों में 20 छक्के इंग्लैंड के खिलाफ जड़ चुके हैं और अभी दो मैच इस सीरीज के बाकी हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में 19 छक्के जड़े थे। वहीं एक मैच में सबसे ज्यादा 12 छक्के जड़ने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वसीम अकरम ने भी 12 छक्के एक टेस्ट पारी में जड़े थे।

रिटायर हर्ट हो कर वापस लौटे फिर किया ये कारनामा

भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बोल रहा है। उन्होंने विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में पहली पारी में दोहरा शतक जमाया था। अब इस बैटर ने राजकोट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में डबल सेंचुरी ठोकी। बता दें कि दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन उनके पीठ में दर्द की शिकायत हुई और वह रिटायर हर्ट हो कर वापस लौटे।राजकोट टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने दोबारा मैदान पर कदम रखा और वहीं से शुरू किया जहां तीसरे दिन छोड़ा था। उन्होंने 192 बॉल पर 11 चौके और 7 आसमानी छक्के की बदौलत अपने 150 रन पूरे किए। इसके बाद दे दना दन शॉट्स जमाते हुए लगातार दूसरे मैच में दोहरा शतक जमा दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\

Trending Now