logo

सम्मान : लोहरदगा की दीपिका और नेहा रानी को रांची विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल से नवाज़ेगा

lohardaga_students.jpg

लोहरदगा:

लोहरदगा की दो बेटियों को रांची विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल से सम्मानित करेगा। ये दोनों बरवा टोली स्थित उर्सलाइन महिला शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय (B.ed और M-ed कॉलेज) की छात्रा हैं। अजय उद्यान के समीप रहने वाली नंदलाल शर्मा की बेटी दीपिका शर्मा ने B.ed में सबसे अत्यधिक नंबर लाकर रांची यूनिवर्सिटी में टॉप किया है। वहीं M-ed की छात्रा नेहा रानी तिग्गा ने भी यह गौरव हासिल किया है।

गोल्डन जुबली मना रहा कॉलेज: प्रिंसिपल

कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर शीला ने कहा कि उर्सलाइन महिला शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय अपना गोल्डन जुबली मना रहा है। ऐसे में इन छात्राओं ने अपनी मेहनत से दो और गोल्ड कॉलेज के खाते में देकर कॉलेज और जिला का मान बढ़ाया है। इन बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना है।

 

क्या कहा छात्रा ने

छात्रा दीपिका शर्मा ने अपनी सफलता को कॉलेज और  माता-पिता की देन बताया है। बताया कि बी-एड के लिए कभी इन्होंने ट्यूशन नहीं लिया। हमेशा स्कूल और इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाया है। ट्यूशन से मिलने वाली फीस से ही पढाई का खर्च चलाया। 2014 में उर्सलाइन कान्वेंट लोहरदगा से 86% अंक प्राप्त कर टॉप 5 में स्थान बनाया था। वही 2016 में उर्सलाइन इंटर कॉलेज रांची से 70% अंक प्राप्त किया था, 2019 में बीएससी गणित ऑनर्स में 78% अंक प्राप्त किया था। अब सत्र 2019-21 में b.ed में 87.08% अंक प्राप्त कर रांची यूनिवर्सिटी में टॉप किया।