लातेहार में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बस और कार की टक्कर में एक की मौत हो गई है। दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी।
गढ़वा में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकरी के मुताबिक पूजा पंडाल घूमने निकली महिला घर लौट रही थी।
दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में छेड़खानी करने वाले और छिनतई करने वाले अपराधियों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। इसे लेकर रांची पुलिस के साथ शक्ति कमांडो की तैनाती की गई है।
आज हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आदिवासी जननायकों के साथ जैसा अन्याय किया गया वैसा अन्याय दूसरे किसी के साथ नहीं हुआ।
झारखंड के गढ़वा का लड़का छत्तीसगढ़ के कनहर नदी में कूद गया। लड़का तीन साल से अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दरअसल लड़की ने जब लड़के पर शादी का दबाव बनाया तो लड़का लड़की से दूरी बनाने लगे।
द फॉलोअप की कोशिश आखिरकार रंग लाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल मुन्ना लोहरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलकर मुन्ना लोहरा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं।
आज गढ़वा के बंशीधर से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत की गई। इस दौरान कल्पना मुर्मू सोरेन ने मंच से सभा को संबोधित किया।
गढ़वा प्रखंड अंतर्गत बेलचम्पा पंचायत के अम्बेडकर युवा विकास समिति अध्यक्ष शंभू राम एंव समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हाई राम झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।
एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की पत्नी जया मांझी की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गयी। वह गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीड़ित थी।
रांची रेल मंडल से रविवार को होने वाली झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज (20 सितंबर) झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर राज्य सरकार मुहर लगा सकती है।
राजधानी रांची के आईटीआई बस स्टैन्ड के जनता मैदान में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद झारखंड कांग्रेस विधसभा चुनाव में शंखनाद करेगी।