गुमला के बसिया थाना क्षेत्र में में ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी की तुरंत ही दोनों गाड़ियों में आग लग गयी। इस हादसे में 1 ट्रक चालक जिंदा जल गया।
बीएसके कॉलेज मैथन के हिंदी विभाग की अध्यक्ष व आदिवासी कवयित्री प्रोफेसर नीतिशा खलखो को सावित्रीबाई फुले सम्मान मिला। बात दें कि नितिशा मूल रूप से रांची की रहने वाली हैं।
हजारीबाग के इचाक स्थित आसिया गांव में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की माताओं- बहनों के हित में एक बड़ा ऐलान किया है।
रांची के पुलिस लाइन में आज सुबह पुलिस संस्मरण दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर झारखंड और रांची के वीर शहीदों को याद किया गया, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए शहीद हुए हैं।
राजधानी रांची सहिता पूरे झारखंड में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी धूप खिली रही। बारिश की संभावना थी, लेकिन मौसम साफ रहा। वहीं, आज के मौसम की बात करें तो, आज भी मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और दोपहर में अच्छी धूप व शाम में गुलाबी ठंड का एहसास होगा।
झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक बड़ी घटना हुई। रविवार रात यहां एक डॉक्टर की रिम्स के हॉस्टल से गिरने से वहीं मौत हो गयी।
झारखंड में चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी पार्टियां सीट बंटवारें में जुट गई है। शनिवार को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया था कि इस बार इंडिया गठबंधन में झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि स्वयं भी मतदान करें और अपने आस पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
झारखंड के धनबाद जेल के एक कैदी की अस्पताल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगते हुए SNMMCH में अपना विरोध जताते हुए हंगामा किया।
झारखंड के चाईबासा के जगन्नाथपुर में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। इस दौरान महिला अपने घर में अकेली सो रही थी।
लातेहार जिले के मनिका प्रखंड स्थित कॉलोनी टोला के रहने वाले मजदूर दंपती की उत्तर प्रदेश में मौत हो गयी। मृतकों की पहचान गोला नायक और उनकी पत्नी राजमणिया देवी के रूप में हुई है।