झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। कुछ ही दिनों में झारखंड में चुनाव होना है उससे पहले सभी जिला प्रशासन ने गश्ती तेज कर दी है। विभिन्न चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में आज पुलिस ने दो जिलों से 2 लाख 75 हजार कैश बरामद किए हैं।
झारखंड के धनबाद में कोयला चोरी और उसमें पुलिस की संलिप्तता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है।
झारखंड हाईकोर्ट ने अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को बेल दे दी है। राहुल दुबे को हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट ने 25 हजार के 2 निजी मुचलकों पर बेल दे ही।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।
खेल की नगरी सिमडेगा में अब हॉकी के साथ साथ क्रिकेट को भी नया मुकाम देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जेएससीए और जिला प्रशासन ने मिलकर जिले में क्रिकेट के आयाम तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
झारखंड में चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अभी तक जयराम महतो की पार्टी को छोड़कर किसी भी दल ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर जारी है।
जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमदाहा मुख्य सड़क के पन्दनी गांव के जोरिया के समीप मजदूरों से लदा पिकअप वैन पलट गया। इस हादसे में 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए वही 2 की मौत हो गई।
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंच गये हैं। हाल ही में वह जम्मू कश्मीर के दूरू सीट से जीते हैं। जीत के बाद पहली बार वह बुधवार को दिल्ली आए और आज रांची पहुंचे हैं।
आज फेडरेशन ऑफ कॉमर्स के एक शिष्टमंडल ने राज भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन भी समपर्ति किया।
झारखंड के धनबाद में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना धनसार के दहुआटांड इलाके में बुधवार देर शाम की है। आरोपी की पहचान अशोक महतो के रूप में हुई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल से लौट कर आने के 100 दिन पूरे होने पर राज्य की जनता को संबोधित किया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि उनका मकसद राज्य की जड़ों को मजबूत करना है, जो 20 वर्षों तक भाजपा के शासन में कमजोर हुई थी
पूर्वी सिंहभूम जिले के चकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों ने एक दुकानदार की जान ले ली। घटना चकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत की इंदबनी गांव में गुरुवार की सुबह हुई।