logo

A की खबरें

सहायक आचार्य के पद पर निकली बम्पर बहाली, भरे जायेंगे एक साथ 26 हजार रिक्त पद 

झारखंड गठन के इतिहास में पहली बार एक साथ 26 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है

गैंगस्टर अमन साव के करीबी मयंक ने कहा- एसपी साहब हमारा सुजीत सिन्हा से नहीं है कोई लेना देना, कृप्या उनसे कनेक्शन ना जोडें

एक खबर निकलकर सामने आई थी कि गैंगस्टर अमन साव और सुजीत सिन्हा एक साथ काम कर रहे हैं। पुलिस के द्वारा इस मामले की पुष्टि भी की गई थी, लेकिन अमन साव गैंग ने इसका खंडन किया है।

झारखंड पार्टी का हुआ महाधिवेशन, एनोस एक्का बनाये गए केंद्रीय अध्यक्ष 

झारखंड पार्टी के सर्वप्रथम संगठन को सुचारू रूप से संचालन के लिए पुण: भंग करते हुए केंद्र समिति का चुनाव हुए जिसमें सर्व समिति से पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झारखंड पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया

घुरती रथ यात्रा में शामिल हुए आलोक दुबे समेत ये सभी समाजसेवी, रथ खींच लिया जगन्नाथ स्वामी का आर्शीवाद

राजधानी के जगन्नाथपुर मंदिर में घुरती रथ यात्रा आज है। इसे लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों के अंदर उत्साह है। आज घुरती रथ में समाजसेवी आलोक कुमार दूबे व भानू प्रताप सिंह शामिल हुए।

झारखंड में खुला एडवांस्ड फर्टिलिटी क्लीनिक, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया उद्घाटन

मिराई फर्टिलिटी एंड आईवीऍफ सेंटर का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। डॉ. सर्बजया सिंह द्वारा संचालित यह क्लीनिक बरियातू रांची में स्थित है। डॉ. सर्बजया सिंह फर्टिलिटी की विशेषज्ञ हैं उनके पास 17 वर्षों से ज्यादा का अ

एशिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में 900 खिलाडियों को पछाड़ कर धनबाद के बुलेट महतो ने प्राप्त किया दूसरा स्थान 

एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में धनबाद के श्याम सुंदर महतो उर्फ बुलेट महतो ने दूसरा स्थान लाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। दरअसल दिल्ली में मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

30 जून को पूरे राज्य में हूल दिवस मनाएगी AJSU, शहीदों की संघर्ष गाथा को पहुंचाएगी जन-जन तक 

आजसू पार्टी  30 जून को पूरे राज्य में हूल दिवस मनाएगी। इस अवसर पर हर प्रखंड एवं जिला कार्यालय तथा रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा

विधानसभा घेराव मामले में पूर्व विधायक अमित महतो ने किया सरेंडर, भेजे गये जेल

वर्ष 2022 में झारखंड विधानसभा का घेराव से जुड़े दर्ज एक मामले में सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने पूर्व विधायक को जेल भेज दिया।

अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को नहीं मिली जमानत, अब 1 जुलाई को होगी सुनवाई

जमीन घोटाला मामले में आरोपी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को जमानत नहीं मिली। अभी दोनों को जेल में ही रहना होगा। ईडी की विशेष कोर्ट से दोनों को जमानत नहीं दी गई है।

आजादी के बाद साहिबगंज के गदाई दियारा पहुंची बिजली, 26 गांव हुए रोशन

आजादी के बाद पहली बार साहिबगंज के गदाई दियारा में बिजली पहुंची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड बिजली वितरण निगम लि. के अथक प्रयास से राजमहल प्रखंड के गदाई दियारा के गदाई पंचायत के कुल 05 गांव-टोला के लगभग 200 घर रोशन हो गए।

अंजुमन अस्पताल में ओपीडी निर्माण को लेकर हुआ विवाद, कमेटी के अध्यक्ष-सचिव आए आमने-सामने

अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में ओपीडी निर्माण को लेकर कमेटी में ही विवाद हो गया है। दो फाड़ में बंटी कमेटी की लड़ाई रविवार को सार्वजनिक रूप से नजर आई। दरअसल रविवार को अंजुमन अस्पताल के ओपीडी का शिलान्यांस रखने के लिए सांसद संजय सेठ आने वाले थे।

अलकायदा के आतंकी अब्दुल सामी को तिहाड़ जेल से जमशेदपुर किया गया शिफ्ट

अलकायदा का आतंकी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धतकीडीह निवासी अब्दुल सामी को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में भेजने का आदेश दिया। वहीं, अब्दुल सामी के सहयोगी ओडिशा निवासी

Load More